1. सामग्री
  2. क्यू एंड ए
  3. क्या क़ब्र पर उगा हुआ पेड़ मृतक के सदाचारी होने को दर्शाता है ?

क्या क़ब्र पर उगा हुआ पेड़ मृतक के सदाचारी होने को दर्शाता है ?

Under category : क्यू एंड ए
1724 2013/08/29 2024/04/19
मैं यह चीज़ देखता हूँ कि कुछ लोग अगर किसी क़ब्र पर कोई पेड़ उगा हुआ देखते हैं, तो क़ब्र वाले की यह विशेषता बयान करते हैं कि वद इस-इस तरह के गुणों का मालिक था। क्या क़ब्र पर पेड़-पौधों के उगने का इससे कोई संबंध है ?



हर प्रकार की प्रशंसा और गुणगान केवल अल्लाह के लिए योग्य है।

इस बात का कोई आधार नहीं है, तथा क़ब्रों पर पेड़-पौधों और घास-फूस का उगना उन क़ब्र वालों के पुनीत होने का प्रमाण नहीं है, बल्कि यह एक असत्य और व्यर्थ भ्रम है। और पेड़-पौधे तो सदाचारी और दुराचारी सभी की क़ब्रों पर उगते हैं, उनका उगना पुनीत लोगों के साथ विशिष्ट नहीं है। अतः पथ-भ्रष्ट और असत्य आस्थाओं वाले लोगों में से जो लोग इसके विरूद्ध बातें कहने वाले हैं उनकी बातों से धोखा नहीं खाना चाहिए। और अल्लाह तआला ही सहायक है।

किताब मजमूओ फतावा व मक़ालात मुतनौविआ लि-समाहतिश शैख अल्लामा अब्दुल अज़ीज़

Previous article Next article

Articles in the same category

पैगंबर हज़रत मुहम्मद के समर्थन की वेबसाइटIt's a beautiful day